Showing posts with label APP. Show all posts
Showing posts with label APP. Show all posts

Wednesday, January 22, 2020

मोबाइल एप से नोट पहचान सकेंगे दृष्टिबाधित, RBI ने जारी किया MANI App

 
(RBI) ने मनी नाम से एक मोबाइल एप जारी किया है जिसकी मदद से दृष्टिबाधित लोग भी करेंसी नोट का मूल्य जान सकेंगे। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को मोबाइल एडेड नोट आइडेंटिफायर (मनी) एप जारी किया।

केंद्रीय बैंक ने बताया कि मनी एप महात्मा गांधी सीरीज और महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के बैंक नोटों की पहचान करने में सक्षम है। एप बैंक के अगले या पिछले भाग या किसी हिस्से की पहचान करने में भी यह एप सक्षम है। साथ ही यह एक बार मोड़कर रखे नोटों की भी पहचान कर सकता है। यह विभिन्न कोणों से और विभिन्न रोशनी तीव्रता में भी नोटों की पहचान कर सकेगा।


नोट की पहचान के बाद एप आवाज के माध्यम से हिन्दी और अंग्रेजी में नोट का मूल्य बताएगा। आरबीआई ने स्पष्ट किया कि यह एप विशेषताओं के आधार पर नोट के मूल्य की पहचान करेगा, लेकिन असली और नकली नोट में फर्क नहीं करेगा। एंड्रॉयड और एप्पल दोनों के लिए यह एप तैयार किया गया है। इसे प्लेस्टोर और आईओएस एप स्टोर से मुफ्त डाउनलोड किया जा सकता है। एक बार इंस्टाल करने के बाद एप के इस्तेमाल के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी।


केंद्रीय बैंक ने कहा कि आरबीआई ने महात्मा गांधी सीरीज और महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के बैंक नोटों में कई ऐसी विशेषताओं का समावेश किया है जिनसे दृष्टिबाधित व्यक्ति नोटों के मूल्य के बारे में पता कर सकते हंै। इनमें उभरी हुई छपाई, छूकर महसूस किए जा सकने वाले चिह्न, नोटों के आकार में अंतर आदि शामिल हैं। केन्द्रीय बैंक ने कहा है कि अब प्रौद्योगिकी के विकास के साथ दृष्टिबाधितों के लिए इनकी पहचान और आसान करने का समय आ गया है ताकि रोजमर्रा के उनके काम आसान हो सकें।

 
 


Friday, March 22, 2019

चुनाव आयोग ने दिव्यांगों के लिए जारी किया PWD APP

हम सभी की नजर लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव की ओर होगी विकलांग जनों को उचित सुविधा प्रदान करने और मतदान केंद्र तक सुगम्यता से ले जाने के लिए चुनाव आयोग विभिन्न उपाय कर रहा है इसी क्रम में चुनाव आयोग ने पीडब्लूडी (PWD) के नाम से ऐप जारी किया है जिसमे अनेक तरह की सुविधा उपलब्ध है गूगल प्ले से इस ऐप को डाउनलोड करके आप भी तमाम सुविधा का लाभ ले सकते है जिसमे वोटर कार्ड में सुधार, मतदान केंद्र तक निशुल्क वाहन की सुविधा, व्हीलचेयर की सुविधा शामिल है, तैयारी कीजिये विकलांग जनों का एक एक वोट कीमती है एक भी मत व्यर्थ न जाये|

 कोई भी दिव्यांग मतदाता बनने या वोट डालने से न चूके, इसलिए भारत निर्वाचन आयोग ने नई सुविधा शुरू की है। दिव्यांग मतदाता के रूप में मतदाता अपना पंजीयन मोबाइल एप के जरिए चुनाव आयोग में करा सकता है। पंजीयन के बाद बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) दिव्यांग मतदाता से आकर संपर्क करेंगे।
इस मोबाइल एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें दिव्यांग के लिए अन्य सुविधाएं भी दी गई हैं। आमतौर पर दिव्यांग मतदाता घर से मतदान केंद्र तक पहुंचने व इसके बाद लाइन में लगने की झंझट से बचने के लिए मतदान करने नहीं जाते। दिव्यांग मतदाता अधिक संख्या में मतदान कर सकें, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग मोबाइल एप लांच किया है।
एप में व्हील चेयर की डिमांड, नए दिव्यांग मतदाता के रूप में नाम जुड़वाने का आग्रह, मतदान केंद्र की जानकारी, मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण करने के आग्रह के साथ नाम में अगर गड़बड़ी है तो उसमें सुधार का नाम विलोपित करने का आग्रह भी किया जा सकता है।
मोबाइल एप के जरिये दिव्यांग मतदाता द्वारा निवेदन भेजे जाने उपरांत बीएलओ दिव्यांग मतदाता के घर पहुंचकर समस्याओं का समाधान करेंगे।
एप पर जैसे ही आप किसी भी प्रकार का आग्रह या जानकारी देते हैं। चुनाव आयोग यह तय करेगा कि बीएलओ आपके घर पहुंच कर संपर्क करें। मतदान में आने वाली हर समस्या का समाधान करने की जिम्मेदारी बीएलओ की होगी। चुनाव आयोग का इस एप के लॉन्च करने का मकसद है कि देश के दिव्यांग मतदातओं का सही आंकड़ा एवम संख्या का डेटा सुरक्षित किया जा सके। फिलहाल चुनाव आयोग की इस पहल को दिव्यांग जन सराहना कर रहे है।।
 आप सब से निवेदन है कि इस महत्वपूर्ण जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगो मे शेयर करे। जिससे एक भी दिव्यांग मतदाता वोट करने से बंचित ना रहे।
गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें - https://play.google.com/store/apps/details?id=pwd.eci.com.pwdapp

प्रवेश प्रारंभ जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट उत्तर प्रदेश

 विद्यार्थी जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं वे Jrdu Chitrakoot अर्थात् जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट उ...