Showing posts with label सुबिधायें. Show all posts
Showing posts with label सुबिधायें. Show all posts

Wednesday, February 3, 2021

निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल

1. दिव्यांगता प्रमाण पत्र |
2. निवास प्रमाण-पत्र |
3. आय प्रमाण-पत्र |
4. आधार कार्ड/ अन्य प्रमाण-पत्र संलग्न करें |
5. जाति प्रमाण-पत्र |

नोट :- 1. इस आवेदन पत्र के साथ समस्त संलग्न आवश्यक प्रमाण पत्रों की प्रतिया आवेदनकर्ता द्वारा स्वप्रमाणित कर ही अपलोड करें |
2.
यदि कोई दिव्यांगजन/ व्यक्ति फर्जी अभिलेख गलत या भ्रामक सूचना या अन्य किसी कारण से निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त कर लेता है तो सम्बंधित दिव्यांगजन/व्यक्ति द्वारा प्राप्त की सभी धनराशि/उपकरण की वसूली भू-राजश्व के बकाये की तरह पब्लिक मनी (रिकवरी ऑफ ड्यूस) एक्ट 1965 की धारा-3 की उप धारा (ए)(11) के अंतर्गत की जाएगी व विभाग द्वारा प्रदत्त सुविधाओं/अनुदान को तत्काल रोक दिया जायेगा |
3.
आवेदक की न्यूनतम आयु 16 वर्ष से अधिक होनी चाहिए|
4.
दिव्यांगता का प्रतिशत न्यूनतम 80  %होना चाहिए

 

http://hwd.uphq.in/Home 





Sunday, September 27, 2020

दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया एवं लाभ

दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र

 प्रमाणपत्र
प्रमाणपत्र बनवाने की  प्रक्रिया
आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाणपत्र के लाभ 
 1.
दिव्यांगता प्रमाणपत्र 
आवेदन पत्र दिव्यांगजन द्वारा जनसुविधा केन्द्र /लोकवाणी केन्द्र के माध्यम से भरा जा सकता है | आवेदन पत्र भरने के बाद अगले सोमवार को इसकी एक प्रति के साथ अपने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मेडिकल बोर्ड के समक्ष अवश्य प्रस्तुत हो | मेडिकल बोर्ड के सामने प्रस्तुत होने के एक सप्ताह बाद, जनसुबिधा केंद्र/ लोकवाणी केंद्र से अपना दिव्यांगता प्रमाणपत्र प्रिंट करवा सकते है|
आधार कार्ड, फोटो, मोबाइल नम्बर

नोट- सभी सरकारी योजनाओं  लाभ लेने के लिए आवश्यक 
 2.
UDID कार्ड (विशिष्ट पहचान पत्र)
इसका आवेदन पत्र दिव्यांगजन द्वारा जनसुविधा केन्द्र / लोकवाणी/ इन्टरनेट के माध्यम से www.swavlambancard.gov.in  पर जाकर भरा जा सकता है | आवेदन पत्र भरने के बाद इसकी एक प्रति CMO कार्यालय में जमा करें तथा एक प्रति अपने  पास सुरक्षित अवश्य रखें | कुछ समय  बाद, जनसुबिधा केंद्र/ लोकवाणी केंद्र से अपना UDID कार्ड प्रिंट करवा सकते हैं | इस कार्ड को सरकार के द्वारा डाक के माध्यम से घर पर भी भेजा जाता है |
आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाणपत्र,  फोटो, हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान,  मोबाइल नम्बर

नोट- बस यात्रा के लिए अब  यह प्रमाणपत्र मान्य है |
 3.
रेलवे रियायत प्रमाणपत्र 
इस प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए  भारतीय रेलवे द्वारा निर्धारित प्रारूप मे फार्म बाजार से खरीद कर इसे सम्बंधित सरकारी  डॉक्टर से बनवा सकते हैं  | 
 नोट- रेल यात्रा के लिए अब यह प्रमाणपत्र मान्य नहीं है |
 4.
दिव्यांग यात्रियों के लिए रेलवे पहचान पत्र
इस प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों को दो प्रतियों में अपने डी.आर.एम.(D.R.M, Divisional Railway Manager) में स्वम जमा कर सकते हैं या स्पीड पोस्ट कर सकते हैं | प्रमाण पत्र एवं दस्तावेजों के सत्यापन के बाद सीनियर DCM द्वारा एक यूनिक आई डी नम्बर (Unique ID Number) के साथ परिचय पत्र जारी किया जाएगा, जिसकी सुचना टेलीफोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी। आवेदक स्वयं या आधिकारिक व्यक्ति के माध्यम से मूल दस्तावेज देखकर निर्धारित कार्यालय से अपना परिचय पत्र प्राप्त कर सकेंगे। 
रेलवे रियायत प्रमाणपत्र, तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, जन्म तिथि प्रमाणपते का प्रमाण, विकलांग प्रमाण पत्र, फोटो परिचय पत्र, मोबाइल नंबर |
सभी  दस्तावेजों की छायाप्रतियों (Photocopies) को  स्वप्रमाणित अवश्य करें
नोट- रेल यात्रा के लिए अब केवल यह प्रमाणपत्र ही मान्य है | 






@HUKUM_SINGH

दिव्यांगजनों को प्रदान की जाने वाली सुबिधाएँ

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा दिव्यांगजनों को प्रदान की जाने वाली सुबिधाएँ –

 क्रम स.
 योजनाएं 
लाभ
विवरण  एवं  पात्रता
1
दिव्यांग पेंशन योजना
 रू0 500/-  प्रतिमाह अर्थात 6000/- 
आवेदन पत्र दिव्यांगजन द्वारा जनसुविधा केन्द्र/ लोकवाणी/ इन्टरनेट के माध्यम से  sspy-up.gov.in पर भरा जा सकता हैऐसे दिव्यांगजन जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लिया हो
2
शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार
1-यदि पति   दिव्यांग है, तो  15000/-
2-यदि पत्नी दिव्यांग है, तो 20000/-
3-यदि दोनों दिव्यांग हैं ,तो 35000/-

आवेदन पत्र दिव्यांगजन द्वारा जनसुविधा केन्द्र /लोकवाणी /इन्टरनेट के माध्यम से
 पर भरा जा सकता है

3
 दुकान निर्माण/दुकान संचालन योजना
१- दुकान निर्माण हेतु रू0 20,000/-
२- दुकान/खोखा/गुमटी/हाथ ठेला संचालन हेतु रू0 10,000/-

जन सुविधा केन्द्र/लोकवाणी के माध्यम से आॅन लाइन आवेदन कर सकते है
- आयु 18 वर्ष या उससे अधिक, किन्तु 60 वर्ष से अधिक न हो।

4
कृत्रिम अंग एवं  सहायक उपकरण 
दिव्यांग जन को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण इत्यादि खरीदने हेतु वित्तीय अनुदान की अधिकतम धनराशि प्रति लाभार्थी रू0 8000/- अनुमन्य है 
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय एवं जन सुविधा केन्द्र/लोकवाणी के माध्यम से आवेदन कर सकते है
5
बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा
0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम बसों में ऐसी साधारण बसें अभिप्रेत होंगी जो निगम द्वारा उसके अधीन उ0प्र0 की सीमा के अन्दर एवं प्रदेश की सीमा के बाहर विभिन्न मार्गो पर चलाई जाती हो।
यात्रा प्रारम्भ करते समय दिव्यांग व्यक्ति मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाणपत्र परिवहन निगम के अधिकृत कर्मचारी/अधिकारी को प्रस्तुत कर यात्रा प्रारम्भ कर सकेगा। वायुशीतित, शयनयान, वातानुकूलित तथा वीडियोयुक्त बसों पर यह सुविधा लागू नहीं होंगी।
6
शल्य चिकित्सा अनुदान
अधिकतम रू0 10,000/- प्रति व्यक्ति
आवेदन पत्र दिव्यांगजन जन द्वारा जन सुविधा केन्द्र/लोकवाणी/इन्टरनेट के माध्यम से sspy-up.gov.in  पर भरा जा सकता है | वार्षिक आय रू0 60,000/- से अधिक न हो।
7
कुष्ठावस्था पेंशन योजना
रू0 2500/- प्रति माह
आवेदन पत्र दिव्यांगजन जन द्वारा जन सुविधा केन्द्र/लोकवाणी/इन्टरनेट के माध्यम से sspy-up.gov.in  पर भरा जा सकता है
8
दिव्यांगता प्रमाणपत्र 
सभी प्रकार  की  सरकारी सुबिधाओं का  लाभ लेने हेतु 
आवेदन पत्र दिव्यांगजन जन द्वारा जन सुविधा केन्द्र/लोकवाणी/इन्टरनेट के माध्यम से भरा जा सकता है

नोट :  अधिक जानकारी के लिए अपने जिले के ' दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग ' सम्पर्क करें @hukum_singh

Thursday, March 14, 2019

Sunday, January 6, 2019

मुफ्त तिपहिया स्कूटर के लिये शीघ्र ऑनलाइन आवेदन करें


राजीव गांधी संस्थापन का विश्वास है कि किसी शारीरिक रूप से निःशक्त व्यक्ति की गतिशीलता बढ़ जाने से शिक्षा और रोजगार के अवसरों तक उनकी पहुँच भी बढ़ जाती है। इसी विश्वास के आधार पर प्रतिष्ठान ने 1992 में ‘राजीव गांधी एक्सेस टू ऑपॉर्च्यूनिटीज़’ (आरजीएटीओ) कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिष्ठान युवा निःशक्तजनों को विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहन प्रदान करता है। 1992 से आज तक संस्थापन ने 25 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों के 2,600 से ज्यादा निःशक्तजनों को सहायता प्रदान किया है ताकि वे उच्च शिक्षा, रोजगार के अवसर और वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त कर सकें और समाज में गरिमा और सम्मान हासिल कर सकें। आरजीएटीओ परियोजना को कॉर्पोरेट संगठनों और सरोकारी व्यक्तियों से भी जबरदस्त सहयोग प्राप्त हुआ है।

चयन के लिए दिशा-निर्देश:
  1. उम्र: 18-35
  2. आय: 3,500-10,000 रुपये प्रति माह
  3. निःशक्तता का स्तर : 60% या इससे अधिक
  4. निचले अंगों की निःशक्तता लेकिन ड्राइव करने की क्षमता वाले
  5. किसी अधिकृत विभाग या एजेंसी से निःशक्तता प्रमाण पत्र
  6. अतीत में यह सहायता प्राप्त नहीं किए हों
निम्निलिखित व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाती
  1. छात्र
  2. महिलाएँ
  3. जिनके परिवार में और भी सदस्य निःशक्त हों
  4. ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोग
  5. जिनके पास कोई सरकारी नौकरी नहीं है

विशेष रूप से तैयार वाहन के लिए आवेदन पत्र
प्रिय आवेदक, 
हम वर्ष 2017 के लिए आपका आवेदन पत्र प्राप्त कर हर्षित हुए । आपका धन्यवाद !
20 अगस्त को राजीव गांधी फाउंडेशन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कुल 5077 आवेदकों में से चुने गए सौ आवेदकों को विशेष रूप से निर्मित वाहन से सम्मानित किया गया। उनको हमारी बहुत बहुत शुभकामनाएं।
नया आवेदन जनवरी 2018 में किया जायेगा। हम आपके आवेदन की प्रतिक्षा करेंगें । कृपया हमारी वेबसाइट पर आएं www.rgfindia.org
शुभकामनाएं !

राजीव गांधी फाउंडेशन दिल्ली की तरफ से मुफ्त में दी जाने वाली तिपहिया पेट्रोल स्कूटर के लिये ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथी 30जनवरी है . 18 से 35 साल के विकलांग आवेदन कर सकते है .

अधिक जानकारी के लिये संस्था की वेबसाईट www.rgfindia.org से प्राप्त कर सकते है . ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद विकलांगों ने इसका लाभ ले . सभी विकलांगों तक यह जानकारी पहुंचने के लिये इसे क्रुपया शेअर करें. इसका लाभ लेने के लिये किसी को एकभी रुपया देने की आवश्यकता नहीं है . यह योजना पुर्णतया मुफ्त है .
अधिक जानकारी के लिए निचे दिए गए न. पर संपर्क करें -

संपर्क सूचना:

पता: जवाहर भवन, डॉ राजेंद्र प्रसाद रोड़, 
नई दिल्ली - 110 001, भारत (+91 11) 23755117, 23312456 info@rgfindia.org www.rgfindia.org

प्रवेश प्रारंभ जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट उत्तर प्रदेश

 विद्यार्थी जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं वे Jrdu Chitrakoot अर्थात् जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट उ...